छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार : इस गाँव में उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर….

 

Advertisement

सुशासन तिहार 2025 के तहत एक खास नज़ारा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आकस्मिक रूप से सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे करीगांव पहुंचे, जहां गांव के पीपल के पेड़ के नीचे एक अनोखी जनचौपाल का आयोजन किया गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव खुले दिल से मुख्यमंत्री के सामने रखे। खास बात यह रही कि ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया — आरती उतारी, हल्दी-चावल से तिलक लगाया और कमल का फूल भेंट कर आभार जताया।

इस दौरे में मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं के ज़मीनी क्रियान्वयन का फीडबैक भी ले रहे हैं और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दे रहे हैं।

सुशासन तिहार के इस चरण में मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल प्रशासन को सतर्क कर रहा है, बल्कि आमजन से जुड़ाव का भी प्रतीक बन रहा है।

Related Articles

Back to top button