छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार: करिगांव को मिली सौगातें, सीएम विष्णुदेव साय ने चौपाल से की कई घोषणाएं

सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करिगांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली और सोनाई बाई के घर पहुंचकर निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने करिगांव के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। गांव में नया पंचायत भवन बनाया जाएगा और सप्ताह में एक दिन पटवारी कार्यालय भी लगेगा।
गांव के देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और अवैध भूमि कब्जे की शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने संवाद से समाधान का संदेश देते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है।




