रायपुर
आकस्मिक दौरे के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा आकस्मिक दौरे पर रवाना हो चुके हैं। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री सीधे आमजन से संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री किसी भी जिले में अचानक पहुंच सकते हैं। वे लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं को जानेंगे और उनके त्वरित समाधान के निर्देश देंगे। सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविरों में 31 मई तक आमजन की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इस सरप्राइज विज़िट को प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी जिले अलर्ट पर हैं और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों में जुटे हैं।




