रायपुर

ज्वेलरी शॉप से ठगी, नकली गहनों के बदले असली सोना और 80 हजार नकद ले गई दो महिलाएं

रायपुर के उरला इलाके से एक ज्वेलरी ठगी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मेन रोड स्थित मां बंजारी ज्वेलर्स में 28 अप्रैल की शाम दो महिला ग्राहक आईं और पुराने गहने दिखाकर नया सोना खरीद लिया।

Advertisement

बाद में जांच करने पर पता चला कि महिलाओं ने जो गहने बदले थे, वो नकली थे। आरोपी महिलाएं दुकान से कुल 47 ग्राम सोने के आभूषण और 80,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गईं।

Advertisement

दुकान के मालिक शांति लाल जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button