रायपुर

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, युवक की हत्या, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 11 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे की है, जब मृतक और घायल युवक आरोपियों के घर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान लोकेश विश्वकर्मा ने अपने भाई आकाश विश्वकर्मा और अन्य साथियों के साथ मिलकर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

हमले में आदित्य कुर्रे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अभय सारथी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सगे भाई लोकेश और आकाश विश्वकर्मा समेत चार आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button