बिलासपुर

बेटी की शादी करने गांव गया परिवार, सुने मकान से नगद समेत तीन लाख का माल चोरी.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अमेरी मे चंदा विहार कॉलोनी के एक सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया. परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर रखा करीब ढाई लाख रुपए का सामान पार कर दिया।

Advertisement

विक्रम कुमार जाटवर समेत उनका पूरा परिवार बेटी की शादी करने 15 अप्रैल को गांव खमरिया गया था। इस बीच 19 अप्रैल को वे एक बार घर लौटे थे, तब सब कुछ ठीक था। लेकिन 26 अप्रैल को जब वे शादी के बाद वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला. अंदर सारा सामान बिखरा था। चोरों ने घर से करीब ढाई लाख रुपए का सामान चुरा लिया, जिसमें 80 हजार रुपए नगद हैं। पीड़ित विक्रम जाटवार ने बताया कि बेटी की शादी के सिलसिले मे वे परिवार के साथ दस दिनों तक अपने पैतृक गांव गए थे. 19 अप्रैल के बाद चोरी की घटना हुई है. उन्होंने सकरी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी सम्भव है।

 

Related Articles

Back to top button