बिलासपुर

बिलासपुर में चोरी का खुलासा: चोर गिरफ्तार, मणप्पुरम फाइनेंस मैनेजर भी शिकंजे में

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisement

जांच में सामने आया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को आरोपी ने Manappuram Finance में गिरवी रखकर लोन लिया था। हैरानी की बात यह रही कि कंपनी के मैनेजर आजम बेग को सोना चोरी का होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने उसे गला कर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम गला हुआ सोना, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है, बरामद कर लिया है। साथ ही नगदी रकम भी जब्त की गई है।
दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button