छत्तीसगढ़
पाकिस्तान से पीड़ित हिंदू शरणार्थियों ने मांगी राहत, सरकार ने मदद का दिया भरोसा

रायपुर: पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत में शरण लेने की उम्मीद से रायपुर पहुंचे हिंदू समुदाय के लोगों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी व्यथा साझा की। इन पीड़ित परिवारों ने मौजूदा स्थिति के बारे में बताते हुए सरकार से सुरक्षा और पुनर्वास की गुहार लगाई।
इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हिंदू शरणार्थियों के विषय में केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश लेकर यथासंभव मदद की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि मानवता के नाते सरकार इन पीड़ितों के साथ है और उन्हें राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।




