बिलासपुर
पहलगाम आतंकवादी हमला : भाजयुमो ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान का किया पुतला दहन.

बिलासपुर – कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महामाया चौक पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए आतंकी हमले की निंदा की गई।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि धर्म पूछकर नागरिकों की निर्मम हत्या करना निंदनीय है, जिसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि इन क्रूर आतंकवादियों को जल्द गिरफ्तार कर उनका एनकाउंटर किया जाए ताकि दुनिया को यह संदेश जाए कि भारत अब झुकता नहीं, बल्कि घर में घुसकर बदला लेना जानता है।




