
(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नागेश्वर नगर निवासी प्रदीप देवांगन ने कुत्ता खरीदने के लिए माँ से ₹200 की मांग की।
पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन की हत्या कर दी और पत्नी रामेश्वरी देवांगन को भी घायल कर दिया। घायल पत्नी का इलाज जारी है और होश में है।
घटना के वक्त आरोपी का 15 वर्षीय बेटा बीच-बचाव कर लोगों को सूचना देने भागा। आरोपी ई-रिक्शा चालक प्रदीप घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।




