देश

आरबीआई ने तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना

 

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय अनुपालन में खामियों के चलते तीन प्रमुख बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। ये बैंक हैं: कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB)।

Advertisement

आरबीआई के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना ऋण प्रणाली संबंधी दिशानिर्देशों और लोन व एडवांस, वैधानिक प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को केवाईसी (KYC) से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने पर 38.6 लाख रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ा है।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर ग्राहक सेवा से जुड़े आरबीआई के निर्देशों का सही ढंग से पालन न करने के कारण 29.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये जुर्माने केवल नियामकीय खामियों के कारण लगाए गए हैं और इनका उद्देश्य बैंकों द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेन-देन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है।

Related Articles

Back to top button