देश

मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष, नीतीश को संयोजक का ऑफर…. INDIA की बैठक में क्या-क्या हुआ




(शशि कोन्हेर) : इंडिया गठबंधन की आज बड़ी वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का भी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा सीट शेयरिंग में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

Advertisement

संयोजक पद के प्रस्ताव पर पहले नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। नीतीश की ओर से संजोजक का पद ठुकराने के बाद उनकी पार्टी के नेता ने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंक दी है। जदयू लीडर संजय झा ने कहा कि संजोयक का पद तो कांग्रेस को अपने पास रखना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इस बैठक में आरजेडी के मुखिया लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई और नेता भी शामिल हुए।

Advertisement

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री पद के लिए रखा था। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया था।

Advertisement

आपको यह बता दें कि इस बैठक में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button