आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 211 लीटर महुआ शराब व 3300 किलो लहान जब्त….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – तखतपुर आबकारी वृत्त में कलेक्टर अवनीश शरण के सख़्त निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 17 अप्रैल 2025 को ग्राम गनियारी, बेलटुकरी और घुटकू में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
इस दौरान कुल 2 स्थानों पर छापेमारी कर 2 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई में 211 लीटर महुआ शराब एवं 215 डिब्बों में भरा कुल 3300 किलोग्राम महुआ पास लहान जब्त किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2 अजमानतीय प्रकरण दर्ज किए गए।
ग्राम गनियारी में पुनिता बाई वर्मा को 8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत जेल भेजा गया। वहीं खेतों और मैदानी इलाकों से 203 लीटर महुआ शराब और भारी मात्रा में लाहान बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
इस विशेष अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में छबीलाल पटेल, धर्मेंद्र शुक्ला, रमेश दुबे, भूपेंद्र जामरे सहित अन्य स्टाफ सदस्य, मुख्य आरक्षक, आरक्षक और वाहन चालक उपस्थित रहे।
लगातार तीन दिनों से चल रही इस कार्रवाई के अंतर्गत कई अवैध शराब निर्माताओं को जेल भेजा गया है। आज की कार्यवाही में ग्राम गनियारी के 9, बेलटुकरी के 3 और घुटकू के 2 स्थानों पर दबिश दी गई, जिनमें सत्यवती वर्मा, कुंवरिया वर्मा, पुष्पा वर्मा, रतवाई वर्मा, अन्नपूर्णा वर्मा, सिद्धांत वर्मा, जानू वर्मा, मंगलीन वर्मा, शिव वर्मा, संदीप वर्मा, आदिप वर्मा, दुर्गा वर्मा, केसर लोनीया और धनीराम लोनिया के नाम शामिल हैं।




