देश

बंद कमरे में मिला 5 लोगों का शव….चार बेटियों के साथ पिता ने की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में पांच लोगों का शव बरामद हुआ है। पांचों मृतक एक ही परिवार के थे। इसमें एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों के शव बंद कमरे से मिले हैं। बताया जा रहा है कि पांचों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया। दरअसल, पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां पांच लोगों का शव मिला।

Advertisement


दरअसल, दिल्ली के रंगपुरी इलाके में एक ही परिवार के 5 सदस्यों का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतकों में पिता और उसकी 4 बेटियां शामिल हैं। शवों के पास से पुलिस को सल्फास की गोलियां और कमरे के डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली थी। पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घटना के बारे में पता चला। पुलिस को जब मामले की सूचना दी गई तब दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर से पांच लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में लग रहा है कि पिता ने पहले सभी को सल्फास खिलाया और बाद में खुद भी खाकर आत्महत्या कर लिया।

Advertisement

वहीं घटना को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना का सीक्वेंस पता चल पाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पिता कारपेंटर का काम करता था। उसकी पत्नी की एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि आखिरी बार पिता 24 सितंबर को घर के अंदर जाता दिखा, उसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बताया जा रहा है कि उसकी चार बेटियों में एक बेटी को आंख से दिखता नहीं था और एक को चलने की दिक्कत थी।

Related Articles

Back to top button