विवादित सहायक यंत्री पंकज नरपाल का एक और कारनामा, अवैध कॉलोनी को लाभ देने नियम विरुद्ध लगवाया ट्रांसफार्मर

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – मस्तूरी NH में 10 से ज्यादा अवैध कालोनियां है , जिसमें प्लॉट काटकर बेचा जा रहा है। इन अवैध कालोनियों में विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर के लिए विद्युत विभाग में आवेदन कर इस्टीमेट बनाया जाता है, उसके बाद इस्टीमेट की राशि का पूरा भुगतान के बाद ही उस कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर लगाया जाता है ।

लेकिन मस्तूरी के पूर्व एवं विवादित सहायक यंत्री पंकज नरपाल के द्वारा मस्तूरी हाइवे पर एक अवैध कॉलोनी को कनेक्शन देने के लिए विद्युत विभाग को लगभग 7 लाख का राजस्व नुकसान पहुंचा दिया है।
यह घटना ग्राम लावर मस्तूरी उपसंभाग के अंतर्गत है जिसमें सहायक यंत्री पंकज नरपाल द्वारा कालोनाइजर से अपनी जेब गर्म कर उनको एक स्कीम के तहत फ्री में 25kw का ट्रांसफार्मर एवं लाइन चालू कर बिजली दे दिया गया है।

एक स्कीम के तहत विद्युत कनेक्शन सीमा राय पति मनोज राय ग्राम लावर के नाम से टेंडर निकाला गया एवं एक ठेकेदार ने टेंडर लेकर काम कर दिया एवं उसको भुगतान भी मिल गया है ।जबकि ये खेल अवैध कालोनी मे बने घरों को लाभ पहुचाने किया गया.

मामले में सहायक यंत्री पंकज नरपाल के खिलाफ लिखित शिकायत कार्यपालन निदेशक आलोक कुमार अम्बस्थ से की गयी है.
इसमें विद्युत विभाग जांच कर दोषी अधिकारी के ऊपर क्या कार्यवाही करता है पूर्व में भी पंकज नरपाल के द्वारा द्वारा विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया था जिसके तहत इनका महज ट्रांसफर किया गया था,ट्रांसफर करना तो एक विभागीय प्रकिया है.अब देखना होगा की जाँच के बाद सहायक यांत्रिक के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.




