जशपुर

केमिकल हमले का आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर ज़िले के पत्थलगांव में व्यापारी पर हुए जानलेवा केमिकल हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंकी गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कापू, थाना कापू, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल को रात करीब 9:30 बजे व्यापारी अमन अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी अंबिकापुर रोड पर एक अज्ञात बाइक सवार ने उस पर मिट्टी तेल जैसी गंध वाला ज्वलनशील केमिकल फेंक कर आग लगाने की कोशिश की। सौभाग्य से अमन अग्रवाल बाल-बाल बच गया।

Advertisement

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए, पर कोई ठोस सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस ने अमन अग्रवाल से एक पुराने लेन-देन के विवाद को आधार बनाकर चंकी गुप्ता पर शक जताया, जो घटना के बाद से फरार था।

आखिरकार, टेक्निकल टीम व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को 14 अप्रैल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि फरवरी माह में व्यापारी से हुए विवाद के चलते उसने यह हमला किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक (CG14MM 8554) और केमिकल से भरे डब्बे को भी जब्त कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनीत पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव व टीम की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले के जल्द खुलासे पर टीम की प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button