छत्तीसगढ़

बस्तर संभागीय समीक्षा बैठक : CM विष्णुदेव की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक….

जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

Advertisement

बस्तर संभाग के सभी कलेक्टर, एसपी और विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में शासन की योजनाओं, उनके क्रियान्वयन और अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बस्तर को नक्सल मुक्त कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button