छत्तीसगढ़
कोंडागांव-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

कोंडागांव और नारायणपुर सीमा से सटे किलम-बरगुम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। डीआरजी जवानों की जवाबी कार्रवाई में दो खूंखार नक्सली मारे गए हैं।
मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्व बस्तर डिवीजन के डिवीसीएम हलदर (8 लाख का इनाम) और एसीएम रामे (5 लाख का इनाम) के रूप में हुई है। मौके से एक एके-47 रायफल समेत भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।




