रायपुर
पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

रायपुर – शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक तेलघानी नाका में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
तेलघानी नाका के पास आज सुबह स्थानीय लोगों की नजर एक पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। जैसे ही ये खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर आसपास के सबूत जुटा रही है। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।




