बिलासपुर

EXCLUSIVE :- लोकस्वर की खबर के बाद पुलिस -प्रशासन का बड़ा एक्शन,फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का मामला,गंभीर धाराओ के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – लोकस्वर ने देवरीखुर्द की खसरा नम्बर 38/12,खसरा नंबर 133/130,खसरा नंबर 133/10, खसरा नंबर 37/66, खसरा नंबर 135/6 की जमीनों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देने का खबर प्रमुखता से प्रसारित किया था.

Advertisement
फर्जी मुख्तियार आम तैयार करने के मामले मे हुई FIR

Advertisement

मामले मे कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने एसडीएम को जाँच के आदेश दिये.जो दस्तावेज लोकस्वर के हाथ लगे उसकी जाँच की गयी तो मामला सही पाया गया.

आरोपी बजरंग प्रसाद गौतम

जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर देवरीखुर्द की एक दर्जन से अधिक जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजीयन कार्यालय से उसका मुख्तियार आम बनाया,और जमीन को बेच दिया.

फर्जी मुख्तियार आम, जिसके आधार पर बेची जमीन

मामले में सौखीलाल भार्गव की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बजरंग प्रसाद गौतम के खिलाफ धारा 420,467,468,471 और 120B का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

फर्जी मुख्तियार आम

कलेक्टर के निर्देश पर हुई जाँच, नायब तहसीलदार ने टीआई को सौपी रिपोर्ट:- लोकस्वर में खबर दिखाए जाने के बाद जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए, जो दस्तावेज निकाल कर सामने आए उससे यह पता चला कि जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम ने बड़ी मछलियों के साथ मिलकर देवरीखुर्द की जमीनों का फर्जी दस्तावेज व गवाह खड़े कर करीब 12 जमीनों के फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाये और उसे बेच दिया.

नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा पहुंची सिविल लाइन थाने

जाँच मे कई बड़े जमीन दलाल के नाम आएंगे सामने :- जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम ने गिरफ्तारी के बाद कई बड़े जमीन दलालों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिनके सहयोग से उसने देवरीखुर्द में इतना बड़ा खेल किया है. पुलिस ने उन लोगों के नाम अपने लाल डायरी में लिख लिए, जो आने वाले दिनों में इस प्रकरण में आरोपी बनेंगे.

वर्ष 2023 मे सरकंडा की शासकीय भूमि को बेचने के मामले में हुई FIR
वर्ष 2023 मे सरकंडा की शासकीय भूमि को बेचने के मामले में हुई FIR
वर्ष 2023 मे सरकंडा की शासकीय भूमि को बेचने के मामले में हुई FIR

इस मामले मे हुई कार्यवाही:- जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम ने देवरीखुर्द की खसरा नंबर 38/12 की जमीन को फर्जी मुख्तियार आम तैयार कर बेच दिया दिया. जो कि सौखी लाल भार्गव की जमीन है.

शिकायतकर्ता सौखी लाल भार्गव

दरअसल माया देवी ने वर्ष 2008 में अपनी खसरा नंबर 38/12 रकबा लगभग 2400 स्क्वायर फीट जमीन सौखी लाल को बेच दी.सौखी लाल ने जमीन का नामांतरण नहीं कराया. इसी दौरान ऑनलाइन भुईया ऐप मे माया देवी का खसरा त्रुटिवस दो बार दिखने लगा.

जमीन बेचीं गयी खसरा क्रमांक 38/21 की और रजिस्ट्री मे लिखा गया 38/12 मे से.

जो खसरा डुप्लीकेसी था उसका नंबर 38/21 है. जिस पर जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम की नजर पड़ी, उसने फर्जी माया देवी खड़े कर पंजीयन कार्यालय से मुख्तियार आम बना लिया. और जमीन को दो टुकड़े में सुषमा और अरविंद गुप्ता को बेच दिया.

खसरा नंबर 38/21 की जमीन बेची गई जिसमें खसरा नंबर 38/12 का बी-1 लगाया गया

फर्जी रजिस्ट्री के दोनों नामांतरण होंगे शून्य :- दरअसल जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम ने जो दो फर्जी रजिस्ट्री की है, जिसमें पहले रजिस्ट्री सुषमा गुप्ता खसरा नम्बर नामांतरण के बाद 38/44 और अरविंद प्रसाद गुप्ता खसरा नम्बर 38/45 यह दोनों नामांतरण शुन्य होंगे. क्योंकि यह दोनों रजिस्ट्री फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से की गयी है.

नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा पहुंची सिविल लाइन थाने :- लोकस्वर की खबर का असर यह हुआ कि नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा आरोपी के पकड़े जाने के बाद, सिविल लाइन थाना पहुंची थी, उन्होंने मामले में थाना प्रभारी एस आर साहू को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कई मामले से जुड़े दस्तावेज भी सौपे. बताया जा रहा है कि आरोपी बजरंग प्रसाद गौतम में एक दर्जन से अधिक जमीनों का फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर उसका विक्रय किया है जिसके दस्तावेज हाथ लगे है.आने वाले दिनों में आरोपी के खिलाफ और भी एफआईआर दर्ज होंगे.

बजरंग प्रसाद गौतम (जमीन दलाल )

वर्ष 2023 मे भी शासकीय घास भूमि बेचने के मामले में हुई थी FIR दर्ज :- आरोपी जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने ग्राम बहतराई मे शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 270 रकबा 1.02 का सौदा करने के मामले में सरकंडा पुलिस में आरोपी बजरंग प्रसाद गौतम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. आरोपी के द्वारा इसी तरह शासकीय और निजी भूमि की फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के दर्जनों घटनाएं है, जिससे धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है.

वैध माया देवी करती है हस्ताक्षर, फर्जी माया देवी ने लगाया अंगूठा :-माया देवी ने जो वर्ष 2008 मे अपने हक़ स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 38/12 को सौखी लाल को विक्रय किया उसमे माया देवी ने हस्ताक्षर किये है, वर्त्तमान मे माया देवी जीवित है. लेकिन जो जमीन दलाल बजरंग प्रसाद गौतम ने 09/01/2020 को फर्जी मुख्तियार आम( बिक्री पत्र) पंजीयन कार्यालय से बनवाया वह फर्जी है. उसमे जो फर्जी माया देवी बनकर महिला ने फोटो खींचाया है उस मुख्तियार आम मे महिला ने अंगूठा लगाया है.

Related Articles

Back to top button