जशपुर

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने 18 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 

Advertisement

जशपुर जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार हुआ है। ऑपरेशन आघात के तहत कांसाबेल पुलिस ने 18 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार निवासी पृथ्वी कुमार और पश्चिम बंगाल निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रांची से अंबिकापुर जा रही बस में गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद कांसाबेल मेन रोड पर बस रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान बैग और ट्रॉली अटैची से 18 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे झारसुगुड़ा, उड़ीसा से गांजा लेकर अंबिकापुर में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button