बिलासपुर
देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार…..

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरगिट्टी चौक के पास दो युवक राहगीरों को देसी कट्टा दिखाकर धमका रहे हैँ ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर विकास उर्फ बाके सिंह (38) और अरुण यादव (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विकास के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।




