बिलासपुर

पूरे देश भर में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, आईजी एसपी ने किया ध्वजारोहण, तिरंगे को दी सलामी

Advertisement

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – पूरे देश भर में 75वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।पुरे आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया.पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आईजी अजय यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी,राष्ट्र ध्वज के सम्मान में सभी ने जन गण मन का गायन किया,इस दौरान आई जी कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे,पुलिस महानिरीक्षक ने सभी को गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाये दी।

Advertisement

75 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तिरंगा फहराया गया,एसपी संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी,इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा , सिविल लाइन सीएसपी संदीप कुमार पटेल सहित राजपत्रित अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा, सभी ने राष्ट्र गान का गायन किया,एसपी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button