छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में भिड़ीं विधायकों की गाड़ियां….

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विधायकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मंत्री श्री जायसवाल चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना के दौरान पूर्व विधायक सावला राम डहरे, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई।




