छत्तीसगढ़

तूफान में फंसी रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से 200 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले तेज रेतीली आंधी में फंस गई। दोपहर 2:58 बजे रायपुर से उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट शाम 5:05 बजे दिल्ली पहुंचनी थी। लेकिन खराब मौसम और 80 किमी/घंटा की तेज हवाओं के चलते लैंडिंग रोकनी पड़ी।

Advertisement

विमान में 200 यात्री और सात क्रू मेंबर सवार थे। मौसम साफ होने तक विमान दिल्ली एयरपोर्ट के आसमान में चक्कर लगाता रहा। यात्रियों को कुछ देर घबराहट का सामना करना पड़ा, लेकिन पायलट की सूझबूझ और अनुभव के चलते फ्लाइट को शाम 6:02 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और राहत महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button