रायपुर
आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने आईपीएल मैच लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब के पास कार्रवाई कर मयंक वर्मा (29) और रवि देवांगन (24) को पकड़ा।
दोनों आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन (दो एप्पल आईफोन सहित) कुल कीमत ₹70,000 जब्त किए। थाना डी.डी. नगर में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।




