छत्तीसगढ़
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सरहद पर आज सुबह 8 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही हथियार भी मिले हैं।
इस ऑपरेशन में करीब 500 जवानों को भेजा गया है। अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है और संभावना है कि इसमें और नक्सली मारे जा सकते हैं।




