
(रायपुर ब्यूरो) : कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर पहुंचे हैं। उनके इस दौरे के दौरान कई अहम बैठकें और मुलाकातें तय हैं।
AICC महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद सुबह 10 बजे सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल जाएंगे, जहां वे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 2 बजे सचिन पायलट राजीव भवन में कांग्रेस की पीएसी और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।




