छत्तीसगढ़
सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई मौत….

राजिम से तेज रफ़्तार का कहर सामने आया है। यहां पर तीन बाइक और कार की जबरदस्त आमने- सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
वहीं 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला राजिम गरियाबंद मुख्यमार्ग में सूरसाबांधा मोड़ के पास की है।
हादसे में गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई।




