बिलासपुर

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के धमनी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मन्ना लाल उर्फ भीमा सुर्यवंशी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह 21 मार्च की रात शराब के नशे में घर लौटे थे। सुबह उनकी पत्नी ने उन्हें घर के पीछे वाले कमरे में फांसी पर लटका पाया।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह घटना परिवार के लिए गहरा आघात है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button