बिलासपुर

अरपा बैराज से छोड़ा जा सकता है पानी, नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी….

बिलासपुर – अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में बैराज में 60 प्रतिशत से अधिक जल भराव हो चुका है। ऐसे में बैराज की सुरक्षा के दृष्टिगत कभी भी मध्य रात्रि के बाद अरपा नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सकता है।

Advertisement

इस संबंध में जल संसाधन विभाग द्वारा एक सार्वजनिक सूचना जारी कर सर्वसाधारण को सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग ने कहा है कि बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में स्थित सभी चल-अचल संपत्तियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर हटा लिया जाए।

Advertisement

विशेषकर नदी तट पर कार्यरत खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाइयां, निर्माण एजेंसियां, रेत ठेकेदार, ट्रक और ट्रैक्टर मालिक, तथा ग्रामवासी और स्थानीय निवासियों को सचेत किया गया है कि जल प्रवाह के प्रभाव क्षेत्र से अपनी सामग्री, वाहन और मशीनरी हटा लें, ताकि किसी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना सतर्कता बरते यदि कोई जनहानि या संपत्ति हानि होती है, तो इसके लिए विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आमजन को अलर्ट मोड में रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button