छत्तीसगढ़
बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी….

बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया-अंडरी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह दस बजे से मुठभेड़ जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। बीजापुर से संयुक्त पुलिस जवानों का दल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अंडरी के पहाड़ में घुसा था। जहां जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों द्वारा फायरिंग की गई।




