गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

मरवाही में दंतैल हाथी का आतंक….

 

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : मरवाही वन मंडल में एक बार फिर से हाथी ने दस्तक दी है। यह हाथी कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र से यहां पहुंचा, जहां देर रात इसने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

Advertisement

मरवाही में बीती रात दंतैल हाथी ने भारी तबाही मचाई। सबसे पहले हाथी ने मरवाही आईटीआई के पास स्थित जमुना जायसवाल की बाड़ी में फसलें रौंद दीं। फिर कमला नेहरू आदिवासी कन्या छात्रावास की बाउंड्री तोड़कर परिसर में घुस गया। छात्रावास में उस वक्त कई छात्राएं मौजूद थीं, जो हाथी के उत्पात से दहशत में आ गईं।

इतना ही नहीं, हाथी ने आगे बढ़ते हुए चिचगोहना और घुसरिया बीट के कक्ष क्रमांक 2051 में एक मकान तोड़ दिया और पांच ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद कर दीं।

फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश जारी है। लेकिन, लगातार हो रहे ऐसे हमलों से ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button