गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को मारी टक्कर, सड़क हादसे में तीन घायल.

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा – दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे एक ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, ऑटो में सवार एक महिला की टांग टूट गई है।
घटना गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा गांव की है, जहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोग ऑटो से कुदरी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और ऑटो में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है।




