धमतरी

स्कूली वैन और टाटा एस वाहन में हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

धमतरी जिले में स्कूली बच्चों से भरी वैन और टाटा एस वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मगरलोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के ये बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए, जबकि टाटा एस वाहन खेत में जाकर पलट गया। वैन में कुल 10 बच्चे सवार थे। फिलहाल, सभी घायल बच्चों का इलाज जारी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button