मुंगेली

गौ हत्या को लेकर हिन्दू समाज में आक्रोश, ज्ञापन सौप कर की सख्त कार्रवाई की मांग

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले के ग्राम हेड़सपुर में सिर कटी गाय मिलने से हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

रविवार सुबह ग्राम हेड़सपुर में सिर कटी गाय मिलने की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग इकट्ठा हो गए और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, यादव समाज के उपाध्यक्ष संजय यादव सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल थे।

इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जागरूकता रैली निकाली। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

फिलहाल, इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक हिंदू संगठनों का आक्रोश बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button