रायगढ़
BREAKING : सब स्टेशन में लगी भीषण आग….देखिये VIDEO

रायगढ़ के कोतरा रोड के पास स्थित सब स्टेशन में भीषण आग लग गई है। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। आग की चपेट में सैकड़ों ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरण आ गए हैं, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।




