छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, चुनाव प्रक्रिया के दौरान बढ़ा तनाव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि जनपद सदस्यों को चुनाव कार्यालय में प्रवेश से रोकने पर विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हंगामे में चार से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है




