छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर, सभी को सिम्स में किया गया भर्ती….

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – अकलतरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गये हैं। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव की है। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी।

Advertisement
Advertisement

इस घटना में 10 लोग घायल हो गये, जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 3 की हालत गंभीर है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव के पास एक पिकअप पलट गयी। हादसे के वक्त पिकअप में 25 लोग सवार थे। पिकअप पलटने से 10 लोग घायल हो गये, वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक है।

Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया स्थिति को देखते हुए सभी को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button