मध्यप्रदेश

गैस से भरे टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, 7 की मौत..

मध्य प्रदेश के धार में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर बुधवार रात 11 बजे रॉन्ग साइड से आ रहे गैस से भरे टैंकर ने एक कार और पिकअप को टक्कर मार दी. इस हादसे में पिकअप  और कार सवार कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 3 तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बदनावर अरविंद सिंह तोमर और बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के द्वारा शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। वाहनों में फंसे लोगों को निकालकर बदनावर सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। गैस टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार लोगों के नाम फिलहाल पता नहीं चले हैं।

Advertisement

हादसे में मरने वालों के नाम
1 गिरधारी मखीजा 44 साल मंदसौर
2 अनिल व्यास 43 साल रतलाम
3 विराम धनगर मंदसौर
4 चेतन बगरवाल 23 साल मंदसौर
5 बन्ना उर्फ लाल सिंह
6 अनूप पूनिया 23 वर्ष जोधपुर
7 जितेंद्र पूनिया जोधपुर

हादसे में घायलों के नाम

1. जगदीश बैरागी 50 वर्ष जोधपुर

2. लिखमाराम जोधपुर

3. दीपक पुनिया 30 वर्ष जोधपुर

Related Articles

Back to top button