बिलासपुर

कोनी टीआई को आईजी ने किया निलंबित….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – अवैध शराब मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई। कोनी टीआई नवीन देवांगन ने आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को न्यायालय में पेश नहीं किया, जिससे उन्हें राहत मिली। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कोनी टीआई को निलंबित कर दिया है।

Advertisement
डॉ. संजीव शुक्ला (आईजी, बिलासपुर रेंज)

कुछ दिन पहले कोनी क्षेत्र के लोफंदी गांव में महुआ शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एसपी ने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Advertisement

हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों को केस डायरी में शामिल नहीं किया। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इस चूक पर आईजी ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना और टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया।

Related Articles

Back to top button