बिलासपुर

BREAKING : पूर्व महापौर विनोद सोनी निर्विरोध बने निगम सभापति…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर नगर निगम के सभापति का चयन निर्विरोध किया गया। भारतीय जनता पार्टी के विनोद सोनी दूसरी बार सभापति बनाए गए। अल्प मत मे होने से विपक्ष ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के दीक्षित सभागार में निर्वाचित 70 पार्षदों और महापौर की उपस्थिति मे परिषद का पहला सम्मेलन हुआ। कलेक्टर और पीठासीन अधिकारी अवनीश शरण ने एकल फार्म जमा करने के निर्धारित समय के बाद निगम के स्पीकर के नाम की घोषणा करते हुए पार्षद विनोद सोनी को प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी।

Advertisement

इसी तरह अपील समिति के चार सदस्यों का निगम परिषद मे पार्षदों को संख्या के मुताबिक चयन किया। इसके लिए दिए नामों के अनुसार भाजपा से लक्ष्मी यादव, अंजनि कश्यप और श्याम कार्तिक वर्मा चौथे सदस्य के रूप में कांग्रेस के मोहन श्रीवास को निर्वाचित घोषित किया। दूसरी बार दायित्व मिलने पर सभापति विनोद सोनी ने कहा पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खराब उतारने का प्रयास करेंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे.

Advertisement

Related Articles

Back to top button