बिलासपुर
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई।
विवाद तब बढ़ा जब कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बगल गेट से एंट्री दी जा रही है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति संभालने की कोशिश की।




