बिलासपुर

इन रेलवे स्टेशन में चार गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, देखिए सूची..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर : रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चौथ माता शक्ति पीठ माता मेला का आयोजन दिनांक 27 जनवरी, 2024 से 02 फरवरी, 2024 तक किया जायेगा । यह मेला उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेल मंडल के अंर्तगत चौथ का बरवाडा रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं 20843 बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस, 18207/ 18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ियो का चौथ का बरवाडा रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 30 एवं 31 जनवरी, 2024 को दी जाएगी । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से दिया जा रहा हैं ।
जिसकी जानकारी इस प्रकार है;-
👇🏻

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button