रायगढ़

नापतौल की महिला इंस्पेक्टर रिश्वत लेते नपी….

रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में नापतौल विभाग के इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

नापतौल विभाग के इंस्पेक्टर ओलिभा किषपोट्टा ने एक पेट्रोल पंप संचालक से नापतौल में गड़बड़ी निकालने की धमकी देकर 18,000 रुपये की मांग की थी। आरोपी पहले ही 10,000 रुपये ले चुका था और बाकी 8,000 रुपये लेने के दौरान एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।

Advertisement

फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button