जशपुर
अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 12 फरवरी की रात की है, जब गांव में नाच कार्यक्रम के बाद महिला अकेले घर लौट रही थी, उसी वक्त आरोपी संतोष चौहान ने उसका पीछा किया और एक होटल के पास उसे जमीन पर गिराकर गलत इरादे से कपड़े खोलने की कोशिश की। महिला ने साहस दिखाते हुए टॉर्च से आरोपी पर हमला किया, जिससे वह भाग गया।सुबह पीड़िता ने पति और गांववालों को घटना की जानकारी दी और छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।




