बिलासपुर
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह पहुँचे बिलासपुर पहुंचे, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

बिलासपुर – राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज बिलासपुर पहुंचे। वे कोनी स्थित स्ट्रांग रूम में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज दोपहर 12 बजे कोनी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे और चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

उनके आगमन पर बिलासपुर एयरपोर्ट पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनीश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।



