बिलासपुर

3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दर्शन बंजारे ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसे अपने साथ एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना सोमवार की है जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।

Advertisement

दर्शन बंजारे जो कि शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है, ने बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए उसे चॉकलेट का लालच दिया। इसके बाद, उसने बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया, जहां से बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने तुरंत इस मामले की जानकारी मस्तूरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button