रायपुर

ब्लींकिट के 3 गोडाउन पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित हुक्का सामग्री समेत 15 लाख का सामान जब्त

Advertisement

रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लींकिट के तीन अलग-अलग गोडाउन पर एक साथ छापा मारा है। इन गोडाउनों से प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का अवैध रूप से ऑनलाइन वितरण किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

Advertisement

रायपुर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ब्लींकिट के माध्यम से हुक्का से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्रियों की होम डिलीवरी की जा रही है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा टेस्ट परचेज कर इसकी पुष्टि की और फिर थाना सिविल लाइंस, तेलीबांधा और देवेंद्र नगर में स्थित तीन अलग-अलग गोडाउन पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान करीब 5 लाख रुपये की हुक्का सामग्री, लैपटॉप, प्रिंटर, ऑर्डर डिवाइस, मोबाइल फोन और एक टाटा 407 वाहन जब्त किया गया।

इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रायपुर के लोकेश सागर, विवेक मांझी, जय दीप मिश्रा, प्रमोद कुमार साहू, नेतराम ढीढी, आदित्य चौहान, रहमतुल्ला शेख, लोकेश्वर साहू और दयाशंकर बंजारे शामिल हैं।

इन सभी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और संशोधन अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button