नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सामने आए एग्जिट पोल

दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। दिल्ली चुनावों के लिए आज वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब नतीजे 8 फरवरी को आने वाले हैं। नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आए हैं।
अभी तक आए 9 एग्जिट पोल में से 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। वहीं 2 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त का अनुमान जताया गया है।
यानी 7 एग्जिट पोल का अनुमान है कि दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म हो सकता है और 2 एग्जिट पोल का अनुमान है कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सत्ता हासिल कर सकती है।




